आगरा: ताजमहल दीदार करने आए पर्यटक के गुम हुए 9500, ताज सुरक्षा पुलिस ने की वापस
थाना ताज सुरक्षा पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है। जिसमें मुरादाबाद के रहने वाले एक पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आए हुए थे, इसी दौरान उनके 9500 गुम हो गए, पर्यटक के द्वारा इसकी जानकारी ताज सुरक्षा पुलिस को दी गई, पुलिस ने व्यापक जानकारी लेकर पर्यटक के 9500 वापस कर दिए, अपने रूपयों को वापस पाकर पर्यटक ने तक सुरक्षा पुलिस का आभार व्यक्त किया है।