आगरा: कोतवाली हरीपर्वत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार,₹25 हजार का इनाम था घोषित
आगरा की कोतवाली हरीपर्वत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार आरोपी को मध्यप्रदेश के अम्बा जिले से गिरफ्तार किया हैं। आरोपी का नाम बॉबी उर्फ रंजीत चौहान हैं। जिस पर आगरा पुलिस ने ₹25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी काफी दिनों से फरार था। अब पुलिस को फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने में सफलता हाथ लगी हैं।