आगरा: ऑटो चोरी की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त मॉलिक्यूल के पास से गिरफ्तार, कब्जे से ऑटो भी बरामद
थाना ताजगंज पुलिस ऑटो चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है, एवं मॉलिक्यूल के पास से ऑटो चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है, पुलिस को गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ऑटो चोरी करने वाले ऑटो को बेचने की फिराक में मॉलिक्यूल के पास मौजूद है, इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया, इनके कब्जे से ऑटो भी बरामद किया है।