बरेली: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, परिजनों को धमकाया, परिवार ने कैंट थाने में कार्रवाई की मांग की
बरेली के भरतौल गांव से सहारनपुर निवासी युवक स्वाभिमान एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया। परिजन जब उसके घर पहुंचे तो स्वाभिमान के पिता, मां और अन्य परिजनों ने गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पिता ने सभी पर सहयोग कर अपराध छिपाने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।