नर्मदापुरम: कोठी बाजार हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल हुईं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष
कोठी बाजार स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को अर्थशास्त्र के व्याख्याता कैलाश डोगरे द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया ।