रसूलाबाद में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत चल रहे SIR अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। विशेष अभियान दिवस के अवसर पर SDMरसूलाबाद सर्वेश कुमार सिंह क्षेत्र के कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्यों की बिंदुवार जांच की और बूथ स्तर पर हो रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।