शहपुरा: देवाझिर कॉलोनी में गौशाला टूटने से महिला घायल, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के देवाझिर कॉलोनी गांव में वृद्ध महिला गौशाला के पास आंगन में सो रही थी उसी दौरान गौशाला टूटकर महिला के ऊपर गिर गई जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । दरअसल महिला की परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह 3:00 बजे अचानक गौशाला टूटकर गिर गया जिसके कारण वृद्ध महिला घायल हो गई ।