झालरापाटन: भाजपा मंडल झालरापाटन में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई, जिला महामंत्री ने कहा- गरीब और वंचित वर्ग का विकास जरूरी
झालरापाटन में गुरुवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में दोपहर 3:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री डॉ. राजेश शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का मानना था कि समाज का उत्थान तभी संभव है जब गरीब, वंचित