झालरापाटन: पीएम मोदी ने बांसवाड़ा से विकास कार्यों का लोकार्पण किया, झालरापाटन नपा में लाइव प्रसारण, सैकड़ों लाभार्थी उपस्थित
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा के नापला से गुरुवार को राजस्थान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। स्वायत्त शासन विभाग के निर्देश पर नगरपालिका झालरापाटन में दोपहर 3 बजे इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।सैकड़ों लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक मंत्री ने किया।