मुज़फ्फरनगर: विकास भवन में भाकियू का हल्ला बोल, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग में लापरवाही पर भड़के किसान, प्रशासन को दी तालाबंदी की चेतावनी
भाकियू ने अलीपुर अटेरना गांव में लटक रहे ट्रांसफार्मर को लेकर विकास भवन पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि चार दिन में कार्रवाई न होने पर विकास भवन पर तालाबंदी की जाएगी। नवीन राठी ने कहा कि अलीपुर अटेरना गांव में कई महीनों से एक ट्रांसफार्मर ट्रॉली पर रखा हुआ है। जिससे कोई हादसा हो सकता है।