घोड़ाडोंगरी के सारणी में बुधवार दोपहर 2 बजे उत्कल घासी समाज द्वारा आगामी मेले में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेले के दौरान आमजन की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।