दावथ: रामनवमी को लेकर दावथ थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, दिए गए आवश्यक निर्देश
Dawath, Rohtas | Apr 15, 2024 बीडीओ कुमार अश्वनी की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर दावथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष कृपाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है। ऐसे में त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कहीं भी असामाजिक तत्वों की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित करें।