बरबीघा: बरबीघा में भाजपा नेताओं के बीच मारपीट, हीरालाल सिंह घायल
बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के श्री बाबु चौक पर सोमवार देर शाम 5 बजे भाजपा नेता रामानुज सिंह उर्फ हीरालाल सिंह के साथ मारपीट हो गई। हीरालाल सिंह अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कुणाल किशोर और उनके साथियों ने उन्हें घेरकर पिटाई कर दी। हीरालाल सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी में विरोध करने के कारण उन पर हमला किया गया।