बरबीघा: बरबीघा में 250 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, मंत्री अशोक चौधरी ने किया उद्घाटन
10 बजे रविवार को बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने शेखपुरा के बरबीघा स्थित हटिया मैदान में 250 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने सिलपट का अनावरण कर कार्यों की औपचारिक शुरुआत की। ग्रामीण कार्य विभाग के तहत जिले को अगले दो वर्षों के लिए 241.6 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति दी गई है।