फारबिसगंज: फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन
फारबिसगंज के फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने नाला निर्माण व सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को 11 बजे से दुकानदारों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए सड़क पर बह रहें गंदा पानी से नाराज हो कर अपनी बातों को रखा। इस मौके पर नगर परिषद प्रशासन मौके पर मौजूद थे।