शहपुरा: शहपुरा नगर में डिवाइडर के विद्युत के पोल को ट्रक ने मारी टक्कर, पोल टूटकर हुआ धराशाई, तीसरी बार हुआ हादसा
शहपुरा नगर में डिवाइडर के विद्युत के पोल को अचानक जेसीबी लोडिंग ट्रक में टक्कर मार दी और विद्युत का पोल टूट कर धराशाई हो गया और हवा में 33 केवी लाइन लटक गई गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया । जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे अचानक हादसा हुआ और विद्युत का पोल टूट कर धराशाई हो गया उसी जगह तीसरी बार हादसा हुआ है जवाबदार नगर पंचायत और प्रशासन मौन ।