रहुई प्रखंड अंतर्गत अम्बा पंचायत के मिल्कीपर पचासा मोड़ स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को दोपहर 1 बजे समाजसेवी जीवेश कुमार एवं पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अदित्या प्रतिभा सिन्हा के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ “जल-जीवन-हरियाली” अभियान के तहत पौधारोपण कर किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।