पुलिस चौकी फुनगा ने उत्कृष्ट कार्यवाही करते हुए साइबर सेल के सहयोग से दो अलग-अलग नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढकर उन्हें सुरक्षित वापस सौंप दिए। पहला प्रकरण शैलेंद्र सिंह निवासी ग्राम धुम्मा का था, जिन्होंने रिपोर्ट में अपने मोबाइल फोन के गुम होने की जानकारी दी थी। दूसरा आवेदन लालप्रसाद निवासी ग्राम पयारी-1 का था, जिनका मोबाइल14/10/2025 को लापता हुआ था।