गाज़ीपुर: ग्रामीणों का कमाल, जनसहयोग से मगई नदी पर बना 105 फीट का पक्का पुल, आज सपा नेता राजकुमार पाण्डेय ने भी दी सहायता राशि
गाजीपुर में सरकारी व्यवस्था को आईना दिखाने के साथ-साथ ग्रामीण एकता की मिसाल भी पेश कर रही है। जहां सालों तक पुल की मांग अनसुनी रही, वहीं ग्रामीणों ने खुद ही जनसहयोग से मगई नदी पर 105 फीट लंबे पक्के पुल का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। इस अनोखी पहल की शुरुआत सेना के इंजीनियरिंग कोर से रिटायर्ड जवान रविंद्र यादव ने 10 लाख रुपये का सहयोग देकर की।