हंडिया: नहर की नली टूटने से गांव में जलभराव, पानी घरों तक पहुंचा
हंडिया तहसील क्षेत्र के पैगहा गांव में नहर की नली टूट जाने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। पानी गांव की गलियों से होते हुए कई घरों तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। मंगलवार लगभग 3 बजे घटना की जानकारी मिली।