पुनासा: पश्चिमी विक्षोभ का असर: पारा 42 डिग्री पार, 6 मई से मौसम में हलचल की संभावना
मौसम में लगातार बदलाव दिखाई दे रहा है। रविवार को सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर में इसका असर तेज हुआ, लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात के तापमान में 0.6 डिग्री की कमी आई। दिन का पारा 42.5 व रात का 22.4 डिग्री रहा। एक दिन पहले दिन का पारा 42.1 व रात का 23.0 डिग्री था