ऊंचाहार: सेमरी रनापुर गाँव स्थित बाईपास पर निजी बस की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड शिक्षक घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सेमरी रनापुर गाँव स्थित लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर शुक्रवार की दोपहर, निजी बस की टक्कर से स्कूटी सवार श्रीकांत राठौर निवासी हनुमंत नगर कस्बा ऊँचाहार घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।घायल रिटायर्ड शिक्षक है जो बाबूगंज की ओर से घर वापस लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गये है।