खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को शाम 5 के लगभग 378 किवंटल सोयाबीन की बंपर आवक हुई वहीं सोयाबीन का भाव 5600 प्रति किवंटल रहा। कृषि उपज मंडी में सरसों 535 किवंटल, गेहूं 210 किवंटल, चना 50 किवंटल,मक्का 60 किवंटल की आवक हुई। स्थानिक कृषि उपज मंडी में सरसों 5501-6799, गेंहू 2324-2511, चना 4900-5100, मक्का 1555-1625 रुपये प्रति किवंटल तक बिकी ।