इस अवसर पर उन्होंने कहा भारत किसी व्यक्ति या वर्ग का नहीं,बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की चेतना है। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोरखपुर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में भव्य,अनुशासित और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।देशभक्ति के वातावरण में इस समारोह की शुरुआत हुई।