शाहबाद: हथवारी गांव में चारे में लगी भीषण आग, 20 से 30 ट्रॉली चारा जलकर हुई राख
Shahbad, Baran | May 19, 2026 जानकारी मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली केलवाड़ा क्षेत्र के हथवारी गांव में चारे में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड एवं केलवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते करीब 20 से 30 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया।