सुमेरपुर कस्बे के श्री गायत्री गंगा घाट में चल रहे ध्वस्तीकरण का मामला 16वें दिन समाधान दिवस में पहुंचा। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि अगर बगैर टेंडर प्रक्रिया के नगर पंचायत कार्य करा रही थी, तो अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए अन्यथा सुंदरीकरण को ढहाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।