विदिशा नगर: गोकुलधाम कॉलोनी के निवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे, मूलभूत सुविधाओं की मांग की, 9 सालों से सड़क-बिजली-पानी की नहीं है व्यवस्था
बुधवार दोपहर 12 बजे गोकुलधाम कॉलोनी जतरापुरा क्षेत्र के रहवासी बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा। जिसमें कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं कॉलोनाइजर द्वारा न दिए जाने की शिकायत की है। 9 सालों में ना तो कॉलोनी की रोड बनी है और बिजली दी गई है, पेयजल की समस्या भी बरकरार है।