सहारनपुर: घंटाघर चौराहे पर IPL फाइनल में RCB की जीत का जश्न मना रहे युवकों को पुलिस ने लाठी लेकर खदेड़ा, मची अफरा-तफरी
सहारनपुर के घण्टाघर पर आईपीएल के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के बाद चौक पर जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंच गए। देर रात जैसे ही टीम की जीत की खबर आई, युवाओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर डांस किया नारेबाजी की और जीत का उत्सव मनाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते घंटाघर क्षेत्र में भीड़ बढ़ने लगी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।