फुलवरिया: फुलवरिया रेलवे स्टेशन के पास हनुमान मंदिर के समीप अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
फुलवरिया थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मुख्य पथ पर हनुमान मंदिर के समय बीते शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद वाहन चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। घायल युवक की पहचान मिश्रा पेनुला निवासी सुरेश कुमार मिश्रा के पुत्र रवि कुमार मिश्रा के रूप में हुई है।