फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र अरांव रोड कबीरपुरा पर 33 हजार वोल्ट की लाइन का करंट लगने से दो लोगों की मौत
थाना सिरसागंज क्षेत्र अरांव रोड कबीरपुरा निवासी शांतिप्रताप सिंह के यहां बालू से भरा डम्फर आया था जिसे खाली किया जा रहा था, इस दौरान कंडक्टर बर्रा निवासी गौरव ने ध्यान नही दिया बालू खाली करने के दौरान वह 33 हजार लाइन से छू गया, उसके साथ ही फावड़ा देने आए शांतिप्रताप सिंह भी उससे टच हो गए। दोनो को करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।