चौगाईं: पुलिस ने चौगाईं से 500 ग्राम गांजा, एक फ़्रूटी पैक अंग्रेजी शराब व ₹20000 के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Chaugain, Buxar | Feb 23, 2024 पुलिस ने चौगाईं से 500 ग्राम गांजा, एक फ़्रूटी पैक अंग्रेजी शराब व 20000 रूपये की नकदी के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार सभी तस्कर मुरार थाना क्षेत्र के रहने वाले है। आरोपियों की पहचान चौगाईं के किशोरी साह, हरेन्द्र यादव व शिवपुर के बिरेन्द्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। इस मामले की पुष्टि मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय ने की है।