परबत्ता: एनएच-31 पर बारात की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, एयरबैग से युवक की जान बची
खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र स्थित सतीशनगर चौक पर सोमवार की देर रात एनएच-31 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने शादी की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह बारात सैदपुर बलहा से नवगछिया की ओर जा रही थी, तभी अचानक तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद