बालोद: रासायनिक खाद का सस्ता और असरदार विकल्प बनी हरी खाद, कृषि विभाग ने किसानों को अपनाने की दी सलाह
Balod, Balod | Apr 13, 2026 कृषि विभाग ने किसानों को मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में हरी खाद अपनाने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि रासायनिक खादों के अंधाधुंध उपयोग से जहां मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर हो रही है, वहीं इसका असर मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।