डुंडा: जिलाधिकारी ने जिले के सभी नो-नेटवर्क इलाकों में 6 महीने में कनेक्टिविटी सुधारने का किया आदेश
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने टेलीकॉम कंपनियों को जिला के दूरदराज और नो-नेटवर्क क्षेत्रों में अगले 6 महीनों में नेटवर्क सुधारने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने कंपनियों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया है।