बेंगाबाद: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
बेंगाबाद रोड स्थित सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को 10 बजे से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया गया।