जिलाधिकारी के आदेश पर नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित अग्निशमन केंद्र में वर्षों से रह रहे 128 मंगता परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र के ग्राम रायपुर गंज में बसाए जाने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को तहसील प्रशासन ने गाटा संख्या 282 रकबा 11 बीघा पर अवैध कब्जा कर बोई गई गेहूं व लाही की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे कब्जा मुक्त कराया।