जगाधरी: पोंटा साहिब गुरुद्वारा से लौटते समय फैजपुर के पास पेड़ का टहना गिरने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पानीपत का रहने वाला बलवीर अपने साथी के साथ पोटा साहब गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर वापस लौट रहा था। फैजपुर के पास उसके ऊपर पेड़ का एक ताना गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की है।