शिवहर: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसडीएम व एसडीपीओ ने सभी थाना अध्यक्ष को दिए कई निर्देश
जिला में लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीएम अविनाश कुणाल और एसडीपीओ अनिल कुमार ने सभी थानाध्यक्ष को जिला में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई निर्देश दिए हैं. एसडीएम व एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि बॉर्डर इलाका पर सख्ती बढ़ाएं. प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाया जाए. आदर्श आचार संहिता को सख्ती से पालन करवाने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए हैं।