खगड़िया: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने की बैठक, परीक्षा को लेकर दिए अधिकारियों को निर्देश
डीएम अमित कुमार पाण्डेय ने मैट्रिक परीक्षा के बेहतर ढंग से संचालन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि 15 फरवरी से 23 फरवरी तक चलने वाले परीक्षा में जिले में 35 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन सभी परीक्षा केन्द्र कदाचारमुक्त परीक्षा हो। इसके लिए बेहतर ढंग से ड्यूटी करना है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।