चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के चार गांव स्थित सबर टोलों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत स्थापित सोलर संचालित जल मीनार महीनों से खराब हैं। इसके कारण विलुप्त होती आदिम जनजाति सबर परिवार पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम द्वारा जल मीनारों की मरम्मत के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को कई बार सूचना दी गई।