महागामा: राजा पोखर सुंदर डैम में इंटेक वेल का भूमि पूजन महागामा नगर अध्यक्ष प्रबोध सोरेन द्वारा किया गया
Mahagama, Godda | Mar 31, 2026 महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन के द्वारा महागामा शहरी जलापूर्ति योजना अंतर्गत राजा पोखर सुंदर डैम में इंटेक वेल का भूमि पूजन नारियल फोड़ कर किया गया। शहरी जलापूर्ति योजना अंतर्गत महागामा नगर वासियों को शुद्ध पेयजल ससमय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज प्रबोध सोरेन अध्यक्ष नगर पंचायत महागामा के नेतृत्व में राजा पोखर के ग्राम प्रधान के साथ बैठक हुई।