खरगोन पुलिस ने सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर एक महिला को बदनाम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गोगावां क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली है और उस पर आपत्तिजनक पोस्ट व स्टोरी डालकर उसकी छवि खराब की जा रही है।