पटना ग्रामीण: कलेक्ट्रेट घाट से गायघाट तक पक्के घाटों का पटना डीएम ने किया निरीक्षण, कमियों को समय से ठीक करने के दिए निर्देश
पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों के साथ मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे कलेक्ट्रेट घाट से लेकर गायघाट तक के पक्के घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट घाट से लेकर गायघाट तक 6 किलोमीटर का पक्का घाट है जिसका निरीक्षण किया जा रहा है और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया जा रहा है।