रोहतास से चोरी गई दो भैंस को मेहंदिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरामद कर लिया। इस मामले में मेहंदिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि डेहरी थाना अंतर्गत पाली गांव से भैंस की चोरी हुई थी। तत्पश्चात डेहरी पुलिस एवं पीड़ित ने सूचना दिया गया तब उसकी पहचात उजले रंग की पिकअप वाहन से अरवल की तरफ आ रहे थे तभी तलाशी के दौरान बरामद किया गया है।