गुना नगर: ग्राम पाटई: घर के पीछे खेत में उगा रहा था गांजा,कॉबिंग गश्त में पुलिस ने अवैध गांजे का किया भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
गुना जिले की म्याना थाना पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पाटई में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दशरथ सिंह पाल के घर के पीछे स्थित खेत में गांजे के चार पौधे लगे मिले। इन्हें उखाड़कर तौलने पर कुल वजन 10.450 किलोग्राम हैं ,जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।