बैतूल नगर: बैतूल: अज्ञात कारणों से नाबालिग बालिका ने कीटनाशक का सेवन किया, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहाँ गुरुवार देर रात करीब 11 बजे एक नाबालिग बालिका ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में बालिका की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब शक हुआ तो उन्होंने जांच की, जिसके बाद कीटनाशक सेवन की जानकारी सामने आई। परिजन तत्काल बालिका को मुलताई सामुदायिक स