सिकंदरा: सिकंदरा तहसील में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन, तहसीलदार के नेतृत्व में एक दिन में लगाए गए 27 हजार पौधे
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। तहसीलदार राकेश चंद्रा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान तहसील क्षेत्र में कुल 27 हजार पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ सुबह करीब 10:30 बजे तहसील