सेमारी: हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष में युवाओं ने निकाली वाहन रैली,गातोड़ जी मंदिर वीरपुरा से शुरू हुई वाहन रैली
Semri, Udaipur | Apr 10, 2024 जयसमंद ब्लॉक मे हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2081 के उपलक्ष मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू युवा वाहिनी खंड के युवाओं ने आज वाहन रैली निकाली।वाहन रैली गातोड़ जी मंदिर से शुरू होकर वीरपुरा,कंतोड़ा,करोड़िया जयसमंद,गातोड़ होते हुए गातोड़ जी प्रांगण मे संम्पन हुई।रैली मे युवाओं ने डीजे की धुन पर हाथो मे भगवा ध्वज लहराते हुए दुपहिया वाहन रैली का निकली।