सेमारी: सराडा में लाल सागर के तालाब समीप पीपल पूजन के साथ महिलाओ ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ
Semri, Udaipur | Apr 4, 2024 आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पंचायत समिति सराडा मुख्यालय पर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया।पंचायत समिति के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने मतदाता हस्ताक्षर अभियान मे हिस्सा लेकर व मतदाता जागरूक की शपथ ली।लाल सागर के तालाब समीप दशा माता व्रतधारी महिलाओ को मतदाता शपथ दिलाई गई।