सेमारी: अदवास गांव में हिंदू नववर्ष के स्वागत मे बनाई रंगोलिया,धार्मिक स्थलों पर डीजे रखकर कार्यक्रमों का किया आयोजन
Semri, Udaipur | Apr 9, 2024 अदवास गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता,हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आने वाले हिंदू नववर्ष के स्वागत के लिए गांव में रंगोलिया बनाकर,पेड़ पौधों की पत्तियों से घर के दरवाजो के तोरण बनाकर धार्मिक स्थलों पर डीजे रखकर कार्यक्रमों का आयोजन किया।शाम को मुख्य चौराहे पर ओम चिन्हित बनाकर उसके चारों ओर दीप प्रज्वलित कर आरती की।